माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने किया “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम के पोस्टर एवं स्टीकर का विमोचन

जयपुर, 18 अगस्त । भाद्रपद कृष्ण दशमी

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में 1 सितंबर 2025 को देशभर के 5 लाख से अधिक विद्यालयों में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल नें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान‘ अभियान के पोस्टर एवं स्टीकर का विमोचन किया।

प्रतिनिधिमण्डल में महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर, राजस्थान शिक्षा संघ (राष्ट्रीय) के अध्यक्ष रमेश पुष्करणा, महामंत्री महेन्द्र लखारा, अतिरिक्त महामंत्री बंसत जिन्दल, उपाध्यक्ष अभय सिंह राठौड़ एवं शामिल थे।

“हमारा विद्यालय — हमारा स्वाभिमान” अभियान का पोस्टर विमोचन

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज “हमारा विद्यालय — हमारा स्वाभिमान” अभियान के पोस्टर एवं स्टिकर का विमोचन किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा संचालित यह अभियान आगामी 1 सितंबर 2025 को देश भर के 5 लाख से अधिक विद्यालयों में एक साथ आयोजित होगा।

इस दिन शिक्षक और विद्यार्थी सामूहिक रूप से पाँच संकल्प लेंगे। इनमें विद्यालय को स्वच्छ और प्रेरणादायी बनाए रखना, एकत्व और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम को जीवन का आधार बनाना, समाज-विद्यालय संबंधों को मजबूत करना तथा अध्ययन-अध्यापन को उत्कृष्ट बनाना शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय केवल ज्ञान के केंद्र नहीं हैं, बल्कि संस्कार और राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला भी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान विद्यार्थियों और शिक्षकों में आत्मीयता और स्वाभिमान की भावना को और प्रगाढ़ करेगा।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण लाल गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के अध्यक्ष रमेश पुष्करणा, महामंत्री महेंद्र लखारा तथा अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल शामिल थे

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया की 1 सितंबर को पूरे देश में 5 लाख विद्यालयों के करोड़ों शिक्षक एवं विद्यार्थी पांच संकल्पो की शपथ लेंगे जिनका प्रमुख उद्देश्य अपने विद्यालय की स्वच्छता अनुशासन ,विद्यालय की संपदा के संरक्षण, सामाजिक समरसता ,चरित्र निर्माण ,नैतिक शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को जीवन में आत्मसात करना है । 

संगठन के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल एवं प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का यह कार्यक्रम राष्ट्र के पुनर्निर्माण और शैक्षिक उन्नयन की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम होगा तथा 5 लाख से अधिक विद्यालयों के सभी शिक्षक एवं छात्रों द्वारा साझा संकल्प द्वारा विकसित भारत का सपना साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश नेतृत्व ने सभी शिक्षक साथियों कार्यकर्ता बंधुओं से राजस्थान में इस कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाने का आव्हान किया ।

      सादर

महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)