।। वन्दे मातरम् ।।

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) शिक्षकों के मध्य योजक के रूप में मंच प्रदान करने वाला एकमात्र वृहद संगठन है
संगठन का परिचय

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) शिक्षकों के मध्य योजक के रूप में मंच प्रदान करने वाला एकमात्र वृहद संगठन है जो ‘इदम राष्ट्राय’ के महान ध्येय को केन्द्र में रखकर स्वाभिमानी, अनुशासित, संगठित व कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर कार्यरत है और राष्ट्रीय दृष्टिकोण एवं राष्ट्रवादी सोच वाले मनीषियों द्वारा प्रशस्त मार्ग पर चलते हुए शिक्षा जगत में ध्वजवाहक की भूमिका में हैं।

 

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की सम्बद्धता राज्य स्तर पर राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ से हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अखिल भारतीय प्राथमिक संघ अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक महासंघ से सम्बद्धता है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन अपने उक्त राष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से एज्यूकेशन इन्टरनेशल से सम्बद्ध है।

 

राष्ट्रवादी संगठन का उदेश्य राष्ट्रहित, शिक्षक हित तथा विद्यार्थी हित में चिन्तन कर सरकार एवं विभाग को रचनात्मक सुझाव देना है। संगठन पूर्ण लोकतांत्रिक पद्धति से कार्यरत रहते हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। विधान के अनुसार उपशाखा, जिला शाखा एवं प्रदेश कार्यकारिणी के संगठनात्मक निर्वाचन, पूर्ण जनतांत्रिक व्यवस्थानुसार समयबद्ध कार्यक्रम द्वारा प्रतिवर्ष सम्पन्न कराये जाते हैं। संगठन की जानकारी शिक्षक संदेश प्रकाशन ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित संगठन के मुख-पत्र पाक्षिक ‘शिक्षकसंदेश’ द्वारा दी जाती है। संगठन के सदस्यों के उपयोग हेतु राजस्थान शिक्षक कल्याण न्यास का जयपुर में विशाल भवन है जिसमें समुचित साधनयुक्त संगठन का प्रान्तीय कार्यालय संचालित होता है।

jaidv
श्री जयदेव जी पाठक (1924-2006)
ध्येय – राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक, शिक्षक हित में समाज
  • शिक्षा शिक्षक एवं शिक्षार्थी संबंधी समस्याओं का अध्ययन करना, सुझाव देना एवं उनका निराकरण करवाना।
  • राजस्थान में शिक्षा के विस्तार एवं विकास में सहयोग करना।
  • राजस्थान के शिक्षकों की शिक्षा संबंधी योग्यता बढ़ाने में सहायता देना।
  • छात्र एवं शिक्षकों के हितों की रक्षा करना।शिक्षा संबंधी साहित्य की रचना करना।
  • राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक संगठनों से संबंध व समन्वय स्थापित करना।
  • राष्ट्रीय समस्याओं पर चिन्तन करना एवं विचार कर निर्णय करना।
  • शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत करना एवं राष्ट्र हित के कार्यक्रमों में सहयोग करना।
  • छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु चिन्तन कर सुझाव देना।

Latest Blog Posts

Read more about our latest news posts and be informed

प्रार्थना सभा से बच्चों में संस्कारवान शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना हो- हनुमान सिंह राठौड़

प्रेस विज्ञप्ति सादर प्रकाशनार्थ ज्येष्ठ शुक्ल १२ विक्रम संवत २०८३ (26 जून 2026, शुक्रवार) ABRSM (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान- प्रदेश स्तरीय प्रभावी प्रार्थना सभा कार्यशाला संपन्न..! कार्यशाला में […]

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

जयपुर (रामफूल मीणा)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण […]

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा सचिव से मिला।

जयपुर, 13 जनवरी 2026 राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शासन सचिव (स्कूल शिक्षा) कृष्ण कुणाल से शिक्षा […]

प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन (19-20 दिसंबर 2025) स्थान: लियो इंटरनेशनल संस्थान, लियो सर्कल, डांगपाड़ा, बांसवाड़ा

🚩प्रथम दिन की गतिविधियां🚩 श्रद्धेय श्री जयदेव पाठक स्मृति व्याख्यान माला दिनांक एवं वार: 19 दिसम्बर, 2025, शुक्रवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या, वि.सं. 2082 समय: प्रातः […]

हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ संकल्पना को लेकर शिक्षक संघ राष्ट्रीय की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ पुष्कर में

राजकीय विद्यालयों में शैक्षिक माहौल बदलने और गौरव बढ़ाने के लिए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की अनूठी पहल पौष मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी विक्रम संवत 2082 सोमवार,दिनांक:08/12/2025 […]

शिक्षा विभाग का स्टाफिंग पैटर्न हो छात्रहित में:पुष्करणा, पदोन्नतियां,नवीन शैक्षणिक सत्र आदि मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से वार्ता की

प्रेस विज्ञप्ति:सादर प्रकाशनार्थ कार्तिक मास शुक्ल पक्ष पंचमी विक्रम संवत 2082 रविवार,दिनांक:26/10/2025 जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के […]

कार्यकारी समिति सदस्य

Get to know the people behind Intact. Our executive members.

रमेश चन्द्र पुष्करणा

अध्यक्ष

सम्पत सिंह

सभाध्यक्ष

महेन्द्र कुमार लखारा

महामंत्री

Bharat-mata

।। सबसे अच्छा गुरू वह है जो जीवन भर छात्र बना रहे।।

वो नव जीवन देता सबको, नई शक्ति का संचार करे।
जो झुक जाए उसके आगे, उसका ही गुरु उद्धार करे।।

।। तेरा वैभव अमर रहे माँ हम दिन चार रहे ना रहे।।

गुरु आपके उपकार का कैसे चुकाऊं मैं मोल।
लाख कीमती धन भला गुरु हैं मेरे अनमोल।।
saraswati