संगठन का उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली

राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक, शिक्षक हित में समाज
संगठन के उद्देश्य :

इस संघ के निम्लिखित उद्देश्य होंगें।

  • शिक्षा शिक्षक एवं शिक्षार्थी संबंधी समस्याओं का अध्ययन करना, सुझाव देना एवं उनका निराकरण करवाना।
  • राजस्थान में शिक्षा के विस्तार एवं विकास में सहयोग करना।
  • राजस्थान के शिक्षकों की शिक्षा संबंधी योग्यता बढ़ाने में सहायता देना।
  • छात्र एवं शिक्षकों के हितों की रक्षा करना।शिक्षा संबंधी साहित्य की रचना करना।
  • राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक संगठनों से संबंध व समन्वय स्थापित करना।
  • राष्ट्रीय समस्याओं पर चिन्तन करना एवं विचार कर निर्णय करना।
  • शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत करना एवं राष्ट्र हित के कार्यक्रमों में सहयोग करना।
  • छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु चिन्तन कर सुझाव देना।
संगठन की कार्यप्रणाली :

यह संघ प्रदेश कार्यकारिणी, जिला शाखाओं, उपशाखाओं, समितियों, प्रकोष्ठों के माध्यम से निम्न कार्य कर सकेगा।

  • अनुसंधानों, प्रयोगों, प्रदर्शनों, व्याख्यानों एवं कार्यशालाओं का आयोजन।
  • शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थी सम्बन्धी विषय से युक्त पत्र – पत्रिका आदि का प्रकाशन।
  • शिक्षा सप्ताहों, सेमीनार, कार्यशाला एवं सम्मेलनों का आयोजन।
  • राज्य में संगठनात्मक दृष्टि से जिला शाखाएँ एवं उपशाखाएँ स्थापित करना।
  • शिक्षकों, शिक्षा प्रेमियों, शिक्षाविदों एवं शिक्षक संगठनों से सम्पर्क स्थापित करना।
  • सुनिश्चित योजनापूर्वक शिक्षापयोगी साहित्य की रचना एवं प्रकाशन करना।
  • शिक्षा के विस्तार हेतु परस्पर सहयोग का आदान-प्रदान करना।
  • संस्था के वर्णित उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु अन्य समान प्रकार की प्रणालियाँ अपनाना।
  • संगठन द्वारा आवश्यकतानुसार शिक्षा व संगठनात्मक विषयों पर परस्पर सहयोग करना।