पुष्करणा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष, लखारा बने महामंत्री।

धौलपुर में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महासमिति अधिवेशन में कार्यकारिणी का गठन।

जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन 22 और 23 जून को बिजौली ,धौलपुर में हुआ, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्रीमान घनश्याम जी (प्रदेश संघठन मंत्री ) द्वारा निर्विरोध संपन्न कराए गए।

महासमिति अधिवेशन में सत्र 2024-25 के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी के हुए चुनाव में निर्विरोध श्री रमेशचंद्र पुष्करणा जी ( प्रदेश अध्यक्ष), श्री महेंद्र कुमार लखारा जी (महामंत्री), श्री संपतसिंह जी (सभाध्यक्ष), श्री रूपा राम रालिया उपसभा अध्यक्ष ,श्री रवि आचार्य जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री योगेश शर्मा अतिरिक्त महामंत्री , डॉ. ऋषिन चौबीसा उपाध्यक्ष माध्यमिक, श्री अमरजीत सिंह उपाध्यक्ष प्राथमिक ,श्री अभय सिंह राठौर उपाध्यक्ष संस्कृत, श्री दिनेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष अजमेर, श्री देवीलाल पाटीदार उपाध्यक्ष बांसवाड़ा, श्री ओमप्रकाश विश्नोई उपाध्यक्ष बीकानेर, श्री दीनदयाल शर्मा उपाध्यक्ष भरतपुर, श्री कृष्ण कुमार सैनी उपाध्यक्ष चुरू, श्री बसंत जिंदल उपाध्यक्ष जयपुर, श्री रूपा राम खोजा उपाध्यक्ष जोधपुर, श्री शैतान सिंह राठौर उपाध्यक्ष पाली, श्री कैलाश चंद सुथार उपाध्यक्ष उदयपुर,
श्रीमती जयमाला पानेरी महिला उपाध्यक्ष, डॉ अरुणा शर्मा प्रदेश महिला मंत्री ,श्री देवकीनंदन सुमन प्रदेश सचिव माध्यमिक , श्री भंवर सिंह राठौर प्रदेश सचिव प्राथमिक, श्री पवन कुमार जाखड़ प्रदेश सचिव संस्कृत, श्रीमती सुशीला कसवां प्रदेश महिला सचिव , श्री कैलाश चंद कछावा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्यों के रूप में श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा पंचायत समिति सदस्य, श्री चंद्र प्रकाश शर्मा वरिष्ठ अध्यापक सदस्य, श्री दिलीप कुमार मीणा सदस्य प्राध्यापक,श्री कर्म सिंह यादव सदस्य प्रधानाचार्य, अर्जुन सिंह जाट सदस्य , श्री देवेश प्रसाद शर्मा सदस्य प्रयोगशाला सहायक, श्रीमती अल्का सिंह सदस्य महिला शिक्षा, श्री मनोज कुमार शर्मा सदस्य संस्कृत शिक्षा ,श्री दयाराम भांभू सदस्य पुस्तकालय अध्यक्ष, श्री तुलसीराम जाट सदस्य प्रबोधक, श्री सूरज प्रकाश मित्तल सदस्य सेवानिवृत्त शिक्षक निर्वाचित हुए।

श्रीमान प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्री घनश्याम जी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की और शपथ ग्रहण कराई।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान श्री भजन लाल जी शर्मा, माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर,माननीय क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ श्री निंबाराम जी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री महेंद्र कपूर जी, जयपुर प्रांत प्रचारक श्री बाबूलाल जी, श्री जवाहर सिंह बेढम -गृह राज्य मंत्री, श्री उत्कर्ष- विभाग प्रचारक भरतपुर, श्री रौनक -जिला प्रचारक, धौलपुर की गरिमामई उपस्थिति एवम पाथेय प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में संयोजक देवेश प्रसाद शर्मा ने सभी अतिथियों कार्यकर्ताओ और पधारे सभी प्रदेश महासमिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन श्री रवि आचार्य ने किया।