राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन धौलपुर में

जयपुर.17 जून, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन 22 और 23 जून को धौलपुर में आयोजित होगा।प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि संगठन के प्रदेश महासमिति अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी निर्वाचन और संगठन के विशेष सत्र आयोजित होंगे। 22 जून को प्रदेश निर्वाचन अधिकारी माननीय घनश्याम जी द्वारा प्रसारित निर्वाचन विज्ञप्ति के अनुसार प्रथम दिवस को प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न पदों यथा प्रदेश सभाध्यक्ष, अध्यक्ष,महामंत्री, उपाध्यक्ष(पुरुष), उपाध्यक्ष(महिला), संभाग उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के निर्वाचन हेतु आवेदन लिए जाएंगे। दूसरे दिन 23 जून रविवार को विधान संशोधन प्रस्ताव सत्र और वैचारिक सत्र होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया कि अधिवेशन के द्वितीय दिवस को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार, मुख्य वक्ता निंबाराम, क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अति विशिष्ट अतिथि महेंद्र कपूर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और विशिष्ट अतिथि घनश्याम, संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान और प्रदेश संगठन मंत्री, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन दिलावर, माननीय शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार करेंगे। प्रदेश महासमिति अधिवेशन में प्रदेश की सभी उपशाखाओं से निर्वाचित प्रदेश महासमिति सदस्य और सभी जिला अध्यक्ष,जिला मंत्री,जिला महिला मंत्री निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के अशोक कुमार शर्मा सभाध्यक्ष, संपत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश चंद्र कच्छावा, कोषाध्यक्ष, रवि आचार्य,अतिरिक्त महामंत्री, जयराम जाट, नरेश सोलंकी, पूरण मल नागर, सुशीला जाट, सह संगठन मंत्री, अरुण कुमार व्यास, प्रदेश मंत्री, जयमाला पानेरी, प्रदेश महिला मंत्री, उपाध्यक्ष डॉ अरुणा शर्मा, सुषमा विश्नोई, अमरजीत सिंह, अभय सिंह राठौड़, कैलाश चंद सुथार, ओमप्रकाश विश्नोई, दीनदयाल शर्मा, कृष्ण कुमार सैनी, बसंत जिंदल, योगेश कुमार, रूपाराम खोजा, शैतान सिंह राठौड़, डॉ ऋषिन चौबीसा, धीरज तर्क, सचिव देवकीनंदन सुमन, भंवर सिंह राठौड़, पवन कुमार जाखड़, सुशीला कसवां, देवेश प्रसाद शर्मा, संयोजक, मोहन सिंह सिकरवार, पुरुषोत्तम शर्मा, सह संयोजक आदि सभी ने प्रदेश के सभी अपेक्षित ज्येष्ठ और श्रेष्ठ सदस्यों से प्रदेश महासमिति अधिवेशन में भाग लेने का आग्रह किया।