प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन 17-18 जनवरी 2025 की तैयारी को लेकर शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक संपन्न
सांवलियाजी। पौष मास शुक्ल पक्ष पंचमी विक्रम संवत 2081 रविवार,दिनांक 05.01.2025
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण संभागीय बैठक संभाग उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र सुथार की अध्यक्षता में हुई।संभाग संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि बैठक में मुख्य वक्ता घनश्याम प्रदेश संगठन मंत्री और मुख्य अतिथि रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेश अध्यक्ष रहे।विशिष्ट अतिथि संपत सिंह प्रदेश सभाध्यक्ष,महेंद्र कुमार लखारा प्रदेश महामंत्री, डॉ अरुणा शर्मा प्रदेश महिला मंत्री रहे।
प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने कहा कि चित्तौड़गढ़ में होने जा रहे ऐतिहासिक प्रदेश सम्मेलन में सभी को मिलकर कार्य करने हैं।बैठक में संभाग में जिला अनुसार अलग अलग व्यवस्थाओं के प्रमुख तय करते हुए जिम्मेदारी तय करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को तय दायित्व अनुसार पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का संकल्प दिलाया।
प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने कहा कि सांवलिया सेठ की पवित्र भूमि पर बड़ा आयोजन हो रहा है।पूर्व विचार और पूर्ण विचार के साथ उत्कृष्ट कार्य करना है ताकि सम्मेलन की स्मृतियां हमेशा बनी रहे।समाज और संगठन के लिए कुछ करने के अवसर बहुत कम आते हैं।सम्मेलन में प्लास्टिक मुक्त व पर्यावरण मित्र,स्वदेशी और स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई दे।
प्रदेश कार्यकारिणी की स्थाई समिति ने आवास व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष पूरण मल लौहार,जिला संगठन मंत्री डॉ हीरा लाल लुहार,सुनील कुमार भारद्वाज,शंकर लाल भांभी,दिनेश चंद्र बैरवा,भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मानम्य,बनवारी लाल ,राजसमंद जिला मंत्री सुजीत त्रिपाठी,अरुण प्रजापत,सलूंबर जिला मंत्री कमल कुमार आमेटा,जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सेवक उपस्थित रहे।
भवदीय
रमेश चंद्र पुरोहित
संभाग संयुक्त मंत्री