तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्गों की पदोन्नतियां होगी शीघ्र, 35000 संविदा शिक्षक होंगे नियमित, शासन सचिव के साथ प्रतिनिधि मंडल की वार्ता
प्रेस विज्ञप्ति: भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष सप्तमी विक्रम संवत 2082 शनिवार,दिनांक:30/08/2025
तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्गों की पदोन्नतियां होगी शीघ्र. सभी संवर्गों के स्थानांतरण शीघ्र करने की मांग, स्पष्ट और पारदर्शी स्थानांतरण नीति पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने दी सहमति, 35000 संविदा शिक्षक होंगे नियमित, शासन सचिव के साथ शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता संपन्न,कई मांगों पर सकारात्मक परिणाम के संकेत
जयपुर।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शासन सचिव (शिक्षा) कृष्ण कुणाल से शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता की।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामन्त्री महेंद्र कुमार लखारा ,अति महामन्त्री बसंत जिंदल ,महिला शिक्षक प्रतिनिधि निधि छिपा,जयराम जाट प्रदेश उपाध्यक्ष जयपुर संभाग,
संयुक्त सचिव नोरंग सहाय भारतीय उपस्थित रहे।
संगठन के महामंत्री लखारा ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों को लेकर संगठन हमेशा शासन और सरकार के साथ संवाद कर समाधान के प्रयास कर रहा है।इसी कड़ी में आज पुनः शासन सचिव से वार्ता हुई जो सकारात्मक और शीघ्र परिणाम देने वाली होगी।आज की वार्ता में विभिन्न संवर्गों कि पदोन्नतियों को लेकर वार्ता हुई जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी,प्रधानाचार्य,उप प्रधानाचार्य व्याख्याता,द्वितीय वेतन श्रृंखला शिक्षकों की पदोन्नति सितंबर माह में पूर्ण करने तथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति माननीय उच्चतम न्यायालय में सितंबर माह की सुनवाई के बाद शीघ्र करने के साथ सभी संवर्गों की रिव्यू डीपीसी करके नियमित डीपीसी करने, सभी संवर्गों के स्थानांतरण करने के बाद स्पष्ट व पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने पर संगठन ने सहमति दी। बीएलओ,पौषाहार,बार-बार डाक मांगने जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों को धीरे धीरे कम करने,प्रदेश में झालावाड़ सहित अन्य स्थानों जर्जर विद्यालय भवन गिरने से हुई घटना के बाद भवन निर्माण के सम्बन्ध में संगठन ने आगामी कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर दो वर्ष में से एक वर्ष की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पंचायतो को दी जाने वाली सम्पूर्ण राशि विद्यालय भवन निर्माण में खर्च करने का सुझाव दिया।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय लगभग तीन लाख सदस्यों के साथ प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है।इस नाते लगातार राष्ट्रहित और शिक्षक हित में लगा है।आज कि वार्ता में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई जिनमें सभी संविदा शिक्षकों को शीघ्र नियमित करने ,टीएसपी से नॉनटीएसपी में आए 1900 लोगों को पिछली सरकार ने उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिलों में लगाया था।संगठन ने इन सभी शिक्षकों को इनके गृह जिलों में भेजने की मांग की जिस पर शासन सचिव ने शीघ्र विषय को दिखाने की बात कही।साथ ही एनटीटी शिक्षकों की पदोन्नति के सुझाव पर सहमति,महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सितम्बर माह में नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ को को शीघ्र काउंसलिंग से पदस्थापन देने,2022 की शिक्षक भर्ती में बाहर होने वालों के लिए छाया पद स्वीकृत करने,15 सितम्बर तक स्टफिंग पैटर्न पूर्ण करने,शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए सभी उमावि में द्वितीय श्रेणी का पद स्वीकृत करने,प्रयोगशाला सहायक को बीएड करने की अनुमति देने,2005 से 2010 के बीच लगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों और प्रबंधकों की वेतन विसंगति दूर करने के विषय में वित्त विभाग से शीघ्र वार्ता पर सहमति,कंप्यूटर अनुदेशक का पदनाम परिवर्तित करने,प्रदेश के सभी 19000 विद्यालयों में पुस्तकालयाध्यक्ष के पद स्वीकृत कर प्रत्येक पीईईओ पर वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष का पद स्वीकृत करने, एसीपी/एमएसीपी एवं विभागीय जांच प्रकरणों का कैंप लगाकर शीघ्र निस्तारण करने,न्यून परीक्षा परिणाम के लिए लगातार तीन वर्षों तक परीक्षा परिणाम कम होने पर ही दंडित करने व पूर्व सरकार द्वारा बिना वित्तीय स्वीकृति के खोले गए 6000 विद्यालयों में वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजकर शीघ्र पद सृजन पर सहमति हुई।साथ ही प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतनमान देने और ग्रीष्मावकाश का वेतन देने,व्याख्याता पदोन्नति प्रकरण में मिश्रित वरिष्ठता सूची बनाने पर वार्ता हुई।
इस अवसर पर प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य ,उपाध्यक्ष महिला सुषमा विश्नोई,प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह ,महिला मंत्री गीता जैलिया ,कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीयों ने वार्ता पर खुशी जताते हुए शिक्षक हित में शीघ्र इंतजार समाप्त होकर कार्यों की परिणीति में सहायक बताया।
भवदीय
महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री
9460209114



