शिक्षा विभाग का स्टाफिंग पैटर्न हो छात्रहित में:पुष्करणा, पदोन्नतियां,नवीन शैक्षणिक सत्र आदि मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से वार्ता की
प्रेस विज्ञप्ति:सादर प्रकाशनार्थ
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष पंचमी विक्रम संवत 2082 रविवार,दिनांक:26/10/2025
जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शिक्षा जगत के ज्वलंत मुद्दों को लेकर शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर से वार्ता की।इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा उपस्थित रहे।
संगठन के प्रदेश महामंत्री लखारा ने बताया कि संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने आज शिक्षामंत्री कार्यालय में शिक्षा मंत्री से विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर त्वरित निर्णय लेने का आग्रह किया।आज की वार्ता में संगठन ने सरकार द्वारा अब तक किए पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त स्थानांतरण और ऐतिहासिक पदोन्नतियों के लिए धन्यवाद देते हुए शिक्षा मंत्री से अन्य सभी संवर्गों की पदोन्नतियां भी शीघ्र करने की मांग रखी।साथ ही विद्यालयों को दी जाने वाली सीएसजी व अन्य मद की राशि शीघ्र जारी करते हुए भविष्य में जुलाई माह में ही आवंटन करने,शिक्षा विभाग में होने वाले स्टाफिंग पैटर्न को छात्रहित में करने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी दूरस्थ स्थानों से नहीं लगाने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने कहा कि आज शिक्षा मंत्रीजी से संगठन ने स्पष्ट रूप से विभाग की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।संगठन ने सरकार के रंग रोगन को लेकर की गई पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में रंगरोशन की राशि सीधे विद्यालयों या अन्य एजेंसी को दी जाए। इससे शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनेगा साथ ही आगामी सत्र एक अप्रेल से करने की योजना से वर्तमान सत्र में परीक्षाएं जल्दी कराने पर शिक्षकों को पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए कम समय मिलेगा।अतः इस पर ध्यान देते हुए शिक्षक और छात्रहित में निर्णय लिया जाए।इस प्रकार आज की वार्ता में शिक्षा मंत्री जी ने सहजता से सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी सरकार श्रेष्ठ गुरु परम्परा को स्थापित करने के लिए श्रेष्ठ शिक्षकों का राष्ट्रनिर्माण में साथ बढ़ने आह्वान करती है।इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य ,उपाध्यक्ष महिला सुषमा विश्नोई,प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह ,महिला मंत्री गीता जैलिया , अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री बसंत जिंदल,कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीयों ने शिक्षामंत्री के शिक्षक हित में लिए निर्णयों पर संतोष जताते हुए अन्य मांगों पर भी त्वरित निर्णय से शिक्षकों और विद्यार्थियों के कल्याण में भजन लाल सरकार के सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।
भवदीय
महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री
9460209114



